बुधवार, 8 मई 2024

शिष्टाचार

किसी के साथ सभ्यता पूर्ण आचरण करने को शिष्टाचार कहते हैं।

किसी से कुछ मांगते समय (कोई वस्तु या सहायता) अथवा अनुरोध करने के लिए “कृपया”शब्द का प्रयोग करते हैं।

जैसे — 
★ कृपया जलं ददातु।
★ कृपया आसन्दे उपविशतु।

यदि हमें कोई व्यक्ति कोई वस्तु दे अथवा सहायता करें और हम उसके अनुरोध को स्वीकार कर लें तो उस उपकार के लिए हमें “धन्यवादाः”कहना चाहिए।

“धन्यवादाः” के उत्तर में हमें “स्वागतम्” कहना चाहिए।

जैसे — 
प्रथम व्यक्ति – कृपया उपविशतु।
द्वितीय व्यक्ति –धन्यवादाः 
प्रथम व्यक्ति – स्वागतम्

“स्वागतम् ”का प्रयोग किसी को किसी भी प्रकार के कार्यक्रम में स्वागत करने के लिए करते हैं। 

जैसे – 
★ अस्मिन् वर्गे भवतां सर्वेषां हार्दं स्वागतम्। 
★ अस्मिन् कार्यक्रमे प्रधानमन्त्रिणः स्वागतम्।

जाने अनजाने में किसी भी प्रकार का कोई त्रुटि या भूल हो जाए तो “क्षम्यताम्” का प्रयोग करना चाहिए।
और जब हमसे कोई क्षमा याचना करें या “क्षम्यताम् ”कहे तो हमें “चिन्ता मास्तु ”अथवा “अस्तु - अस्तु” कहना चाहिए।

किसी को शुभकामना देने के लिए “ शुभाशयाः अथवा शुभेच्छा: ऐसा कहना चाहिए।

पारितोषिक देते समय अथवा परीक्षा में उत्तीर्ण हुए को “अभिनन्दनानि” कहना चाहिए।

किसी के कार्य की प्रशंसा करने के लिए साधु-साधु/समीचीनं/उत्तमम् कहना चाहिए।

0 टिप्पणियाँ:

Hello readers,
I am Sonu Sharma myself from Jharkhand. I like writing. so I wanted to create a website that could help the people who know Hindi and want to learn English I hope you will like learning English through Hindi from this website.
comment karne se pahle kuchh baat batana chahta hun
1.Aap comment me galat sabdo ka prayog nahi karenge.
2App comment mein English grammar aur translation se related koi bhi question puch sakte hain.
thanks