हिन्दुओं की दशा अब साठ सत्तर के दशक वाली नहीं है। अब हिन्दू ग्लोबल पॉवर के रूप में उभर रहे हैं। अब हिन्दू भारत में ही नहीं हैं, न सिर्फ भारतीय मूल के। अब अफ्रीकी मूल के लोग भी हिन्दू हैं और यूरोप मूल के लोग भी। अब चीनी मूल के लोग भी हिन्दू हैं और रसियन हिन्दू भी हैं।
लेकिन संसार में हिन्दुओं की सबसे ताकतवर लॉबी अमेरिका में है। कहते हैं अमेरिका में यहूदियों के बाद हिन्दू दूसरी सबसे ताकतवर लॉबी के रूप में उभरे हैं। वो अपने और अपने धर्म समाज के प्रति सचेत हैं। वो आनेवाले खतरों को समझते हैं और उसके निपटने की तैयारी कर रहे हैं।
हिन्दुओं के इस पुनर्जागरण में सबसे बड़ा योगदान भारत के सिद्धों और साधु संतों का है जिन्होंने बीते चालीस पचास सालों में एक सॉफ्ट पॉवर के रूप में अपना विस्तार किया है। इस्कॉन और स्वामीनारायण जैसी संस्थाओं ने पूरी दुनिया में हिन्दू चेतना, धर्म और संस्कृति को जगाया है। सीमित मात्रा में ही सही, अब हिन्दू एक वैश्विक ताकत के रूप में उभर रहा है।
लेकिन भारत का दुर्भाग्य ये है कि भारत के लोग इस उभार के प्रति अचेत हैं। संसार में लगभग 135 करोड़ की जनसंख्या होने के बाद भी उनको भारत में ही भ्रमित किया जाता है ताकि हिन्दू समाज अपने आप को एक उभरती वैश्विक ताकत के रूप में देख ही न सके। लेकिन आज नहीं तो कल ये दिखाई देना शुरु हो जाएगा। संसार में समझदार लोगों के बीच हिन्दू धर्म सबसे ज्यादा तेजी से फैलनेवाला धर्म बन गया है जो इसकी अच्छाइयों, को देखकर सहज ही इसके प्रति आकर्षित हो रहे हैं। योग ध्यान और भजन कीर्तन जैसे आध्यात्मिक उपायों ने संसारभर में हिन्दू धर्म को एक वैज्ञानिक और तार्किक धर्म के रूप में स्थापित करना शुरु कर दिया है।
हां, इस्लामिक और ईसाई जगत इस बढत को लेकर आशंकित है और चर्च ने तो बाकायदा इस पर हमला करना भी शुरु कर दिया है। लेकिन जब सवाल तर्कपूर्ण आस्था का होगा तो निर्णय अपने आप हो जाएगा कि कल्पना के ईश्वर पर विश्वास करना है या फिर यथार्थ के ईश्वर को अनुभव करना है। जिसके पास अनुभव का विज्ञान होगा, वह अपने आप संसार के मुक्ति का मार्ग बन जाएगा। आखिर कौन मनुष्य होगा जिसे एक नाचता गाता, उत्सव और उमंग से भरा धर्म आकर्षित नहीं करेगा?
-संजय तिवारी



0 टिप्पणियाँ:
Hello readers,
I am Sonu Sharma myself from Jharkhand. I like writing. so I wanted to create a website that could help the people who know Hindi and want to learn English I hope you will like learning English through Hindi from this website.
comment karne se pahle kuchh baat batana chahta hun
1.Aap comment me galat sabdo ka prayog nahi karenge.
2App comment mein English grammar aur translation se related koi bhi question puch sakte hain.
thanks